Categories: featuredUncategorized

सुदूर धनबाद के इस मुकदमे के फैसले का बलिया कनेक्शन जान लीजिए!

बलिया। सुदूर धनबाद के बहुचर्चित प्रमोद सिंह हत्याकाण्ड में संतोष सिंह- रणविजय सिंह समेत सभी आरोपी शुक्रवार 4 फरवरी, को बरी कर दिया गया। इस हत्याकांड प्राथमिकी में जिले के निवासी जनता मजदूर संघ के बाहुबली नेता रामधीर सिंह और राजीव रंजन को भी अभियुक्त बनाया गया था।  यह वही रामधीर सिंह है जिनके बाहुबल की किवंदतीयां आज भी दबी ज़ुबान से ही सही, जिले में जिज्ञासा से सुनी सुनाई जाती हैं।

क्या है मामला- कोयला कारोबारी प्रमोद सिंह की हत्या तीन अक्टूबर 2003 को धनसार स्थित बीएम अग्रवाला कालोनी में गोली मारकर कर दी गई थी। प्रमोद सिंह के कथित बयान पर धनसार थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इस हत्याकांड के बाद अंडरवर्ल्ड में सनसनी फैल गई थी। प्राथमिकी में जनता मजदूर संघ के नेता रामधीर सिंह और राजीव रंजन को अभियुक्त बनाया गया था। बाद में अनुसंधान का जिम्मा सीबीआइ को सौंपा गया था। सीबीआइ की जांच में पुलिस की कहानी धवस्त हो गई थी।

रणविजय सिंह की ओर से बचाव पक्ष में दिल्ली के अधिवक्ता हरप्रीत सिंह होरा, गौरव पटेल और अभिषेक सिंह ने पैरवी की थी। ४ फरवरी २०२२ को सीबीआइ की विशेष अदालत के न्यायाधीश रजनीकांत पाठक ने कांड के आरोपित रणविजय सिंह, संतोष सिंह, अयूब खान, दारोगा एमपी खरवार, अरशद अली और हीरा खान को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। इस दौरान दिल्ली के युवा अधिवक्ता गौरव पटेल, हरप्रीत और अभिषेक सिंह की पैरवी और उसके बाद आया यह फैसला चर्चा का कारण बना हुआ है। युवा अधिवक्ताओं के दलील के बाद अदालत ने अपने आदेश में कहा कि प्रमोद सिंह की हत्या हुई पर किसने कराई और किसने की, सीबीआई यह साबित नहीं कर पाई।

तस्वीर: अधिवक्ता अभिषेक, गौरव, फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में रामधीर सिंह का किरदार निभाने वाले तिग्मांशु एवं अधिवक्ता हरप्रीत। साभार : सोशल मीडिया

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago