Categories: बलिया

बलिया में ‘नज़रबंदी’ की सियासत, अब इस AAP प्रत्याशी को घर में किया गया कैद

बलिया में इन दिनों राजनीति अपने शबाब पर है। चुनावी मैदान में अपना झंड़ा गाड़ने के लिए राजनैतिक पार्टियां उतर चुकी हैं। सत्ताधारी भाजपा का खेल बिगाड़ने के लिए सपा, बसपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी ने अपने-अपने मोर्चे संभाल लिए हैं। आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है।

इसी बीच आम आदमी पार्टी बांसडीह के प्रभारी और प्रत्याशी बलवंत सिंह ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर वार करते हुए कहा कि बीजेपी लोकतंत्र को शर्मसार कर रही है। आज मुझे तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी के क्षेत्र वाराणसी जाना है। लेकिन आज रात 1 बजे भाजपा के इशारे पर ही मेरे घर पर मुझे थाना सहतवार के प्रभारी बिरेंदर यादव के द्वारा मुझे कैद कर लिया गया है।

उन्होंने भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए बोला कि भाजपा हमेशा से तिरंगे का विरोध करती आई है। इसलिए मैं तिरंगा यात्रा में शामिल होने वाराणसी जा रहा था तो योगी जी की पुलिस ने बल प्रयोग कर मेरे ही घर पर मुझे नजरंबद कर दिया है। गौरतलब है कि बलिया में किसानों के बाद अब विपक्षियों को भी नजरबंद किया जा रहा है। जिससे जनपद की राजनीति गरमाती नजर आ रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago