बलिया को देवरिया से जोड़ने वाला यह पुल दे रहा है बड़ी घटना को निमंत्रण

बलिया जिले को देवरिया जिले से जोड़ने वाले तुर्तीपार-भागलपुर पुल किसी भयानक घटना को आवाज लगा रही है। पुल की यह चित्कार फिलहाल प्रशासन के आला अधिकारियों को सुनाई नहीं दे रहा है। प्रशासन का लापरवाह रवैया कभी भी इस पुल पर एंबूलेंस की आवाज का शोर मचा सकती है।

बलिया-देवरिया के लोगों का संपर्क मार्ग भागलपुर पुल बुरी तहर क्षतिग्रस्त हो गया है। पुल के बीच-बीच में जुड़ावों (ज्वाइंट्स) पर दरार पड़ गई है। जवाइंट ढीले पड़ गए हैं। पुल का रास्ता हमेशा व्यस्त रहता है। तुर्तीपार-भागलपुर पर गाड़ियों की आवाजाही खूब होती है। भारी वाहन का भी आना-जाना लगा रहता है।

पुल की मरम्मत के नाम पर कई बार कोरम पूरा किया जा चुका है। लेकिन प्रशासन पुल की हालात पर कोई टिकाऊ समाधान नहीं कर रहा है। पुल से गुजरने वाले राही अक्सर भागलपुर पुलिस से शिकायत भी करते हैं। शिकायतों से इतर खुद प्रशासन भी कई बार पुल की समस्या को निहार चुका है। हालांकि जांच से आगे का काम हर बार ही ठप पड़ जाता है।

बता दें कि आज से लगभग बीस साल पहले 2001 में उत्तर प्रदेश के तत्कालिक मुख्यमंत्री और केन्द्र सरकार के वर्तमान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस पुल का लोकार्पण किया था। पुल की लंबाई करीब डेढ़ किलोमीटर है। पूरा पुल अठारह खंभों पर टिका हुआ है। पुल की खराबी को लेकर मुंबई की पुल निर्माण की विशेषज्ञ टीम आकर निरिक्षण कर चुकी है। टीम ने पुल की समस्याओं को लेकर रिपोर्ट भी दी थी। हालांकि रिपोर्ट पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

सीयर के ब्लॉक प्रमुख तुर्तीपार-भागलपुर पुल के मरम्मत को लेकर मांग कर चुके हैं। सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक एसपी सिंह ने मीडिया में बयान दिया है कि पुल की बेयरिंग बार-बार खराब हो जा रही है। इस बार आधुनिक तकनीक की बेयरिंग मंगाई गई है। ताकि वह टिक सके। बाकि पुल पर जो गड्ढे बने हुए उन्हें भरने का काम जल्द ही शुरू किया जाएगा।

सवाल है कि अब तक प्रशासन हाथ-हाथ धरे क्यों बैठी थी? क्या किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार किया जा रहा है? देखना होगा कि सेतु निगम के अधिकारी के बयान अनुसार पुल की मरम्मत कब तक पूरी होती है? काम होगा भी या अधिकारी का बयान एक पारंपरिक सरकारी आश्वासन साबित होगा?

Akash Kumar

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

6 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago