सिर्फ 399 रुपए में घर ले आएं ये धांसू मोबाइल, शानदार फीचर्स से है लैस

डीटल ने अपना नया फोन डी-1 प्लस पेश किया है. इसकी कीमत 399 रुपए है. कंपनी ने इससे पहले 299 रुपए में Detel D1 मोबाइल पेश किया था. डीटल डी1 के छह लाख से ज्यादा इकाइयां बिक गई हैं. Detel गुड़गांव की फीचर फोन मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है.

Detel D1 प्लस फीचर फोन में 1.44 इंच मोनोक्रोम डिस्प्ले दी गई है. इस फोन में 650 एमएएच की बैटरी है.

<br />यह फीचर फोन सिंगल सिम सपोर्ट करता है. फोन में टॉर्च लाइट, फोनबुक, एफएम रेडियो, स्पीकर और वाइब्रेशन मोड फीचर्स शामिल हैं.

<br />कंपनी के प्रबंध निदेशक योगेश भाटिया का कहना है, हम वास्तव में लागत मूल्य पर ही इस मोबाइल फोन को बेच रहे हैं. कंपनी के अन्य खर्चे एवं मुनाफे के लिए अन्य मॉडल और फोन एसेसरीज को हमने डीटल ब्रांड के तहत बाजार में उतारा है.

<br />बता दें कि 2016 में नोएडा की एक कंपनी रिंगिंग बेल्स ने भी ‘फ्रीडम 251’ नाम से 251 रुपए में स्मार्टफोन बेचने का दावा किया था. हालांकि रिंगिंग बेल्स इसमें नाकाम रही थी. कंपनी ने 2020 तक पांच करोड़ फोन बेचने का लक्ष्य रखा है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago