बलिया पहुचे डिप्टी सीएम, कहा- सभी विरोधी दल मिलकर भी मोदी और योगी का मुकाबला नहीं कर सकते

सूबे के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने बुधवार को बलिया में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव की आहट के साथ ही विपक्ष का गैंग सक्रिय हो गया है। कभी जातिवाद तो कभी दलितों को भड़काकर उन्हें बरगलाने का काम कर रहा है।

बीजेपी के डर से सत्ता के भूखे और अवसरवादी लोग जातिगत दंगे कराने पर उतारू हो गए। अराजकतत्व जो एकता को नष्ट करना चाहते हैं, ऐसे लोगों के मंसूबों को कभी भी सफल नहीं होने देना है।

उन्होंने कहा कि सभी विरोधी दल मिलकर भी कभी मोदी और योगी का मुकाबला नहीं कर सकते, क्योंकि मिले जुले दलों के नेताओं का कोई भरोसा नहीं, जो सिर्फ राजनीति की रोटी सेंकना जानते हैं, उनको विकास से कोई लेना देना नहीं होता है।

उप मुख्यमंत्री ने यह बातें बैरिया तहसील के गंगा पार नौरंगा गांव में जन चौपाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास के आधार पर पूरे प्रदेश में कार्य कर रही है और विकास करना ही पार्टी का संकल्प है।

डिप्टी सीएम ने कांग्रेस, बसपा, सपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि विपक्षी दल परिवारवाद की राजनीति करते हैं। उन्हें जनता की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है।

उन्होंने कहा कि अस्सी के दशक में जब कांग्रेस की सरकार थी, उस समय राजीव गांधी ने चुनाव में भाजपा के कम सीट जीतने पर तंज कसा था, कहा था कि छोटा परिवार ही अच्छा रहता है। लेकिन आज स्थिति विपरीत है, चुनाव में प्रदेश में सिर्फ मां और बेटे का परिवार बचा है।

आजादी के 70 साल बाद भी नौरंगा गांव में आज तक विकास की किरण नहीं पहुंची है, उस गांव का अब चौमुखी विकास होगा। इस दौरान मंच से ही नौरंगा गांव के विकास के लिए विद्युतीकरण, इंटरमीडिएट कालेज की स्थापना, गंगा पर पक्का पुल समेत अन्य विकास कार्यों को कराने की घोषणा की।

इसके पूर्व उन्होंने गांव में 18 करोड़ की लागत से सोलर लाइट, शौचालय, हैंडपंप समेत अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्य सभा सदस्य डा विनय सहस्त्र बुद्धे भी मौजूद रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago