Categories: Uncategorized

दारुल उलूम देवबंद ने दिया एक और फतवा , महिलाओ में हड़कंप …

दारुल उलूम देवबंद अक्सर अपने फतवों को लेकर चर्चा में रहता है. इन दिनों अब एक फिर से दारुल उलूम देवबंद ने एक फतवा सुनाया है, जिसकी चर्चा सब तरफ हो रही है. दरअसल दारुल उलूम देवबंद ने इस बार महिलाओं को लेकर फतवा सुनाया है और उनके सजने-संवरने को लेकर गाइडलाइन जारी की है. इस बार महिलाओं द्वारा खूबसूरत दिखने के लिए इस्तमाल की जाने वाली नेल पॉलिश को लेकर दारुल उलूम देवबंद ने फतवा सुनाया है.

फिर चर्चा में आया देवबंद का फतवा बता दें कि नेल पॉलिश को लेकर इससे पहले भी कई बार बहस और चर्चा होती रही है. लेकिन अब फिलहाल यह बहस कभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची. लेकिन अब इस दिशा में दारुल उलूम देवबंद ने इसे लेकर कुरआन और हदीस की रौशनी में अपना फैसला सुना दिया है. दरअसल अपने इस फतवे में दारुल उलूम देवबंद ने महिलाओं को नेल पॉलिश लगाने की इजाज़त दे दी है. नेल पॉलिश को लेकर दिया फैसला हालाँकि इसके साथ ही दारुल उलूम देवबंद ने अपने फतवे में कई शर्ते भी लगाईं हैं. मसलन नेल पॉलिश लगाने के बाद नमाज़ पढने से पहले उतारना होगा.

इस फतवे में बताया गया है कि अगर नेल पॉलिश लगी हुई है तो ऐसे हालत में वजू नहीं माना जायेगा.ऐसे में बिना वजू के नमाज़ भी नहीं होगी. इसलिए इस फतवे में बताया गया है कि सजने और खूबसूरत दिखने के लिए महिलायें नेल पॉलिश लगा तो सकती हैं लेकिन नमाज़ पढने से पहले उसे हटाना होगा. नेल पॉलिश लगाने की मिली इज़ाज़त फिलहाल दारुल उलूम देवबंद के इस फतवे को लेकर मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है.

बता दें कि नेल पॉलिश को लेकर मुजफ्फरनगर के एक शख्स ने इस सवाल के साथ दारुल उलूम देवबंद का रुख किया था, जिसके जवाब में दारुल उलूम देवबंद ने यह फतवा दिया है. आपको बता दें कि दारुल उलूम देवबंद ने दिया गया फतवे को लेकर किसी भी तरह का दबाव नहीं बनाया जाता है. बल्कि इसे मानने या न मानने को लेकर हर कोई स्वतंत्र होता है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago