Categories: बलिया

बलिया में डेंगू का कहर, पूरे शहर की नालियां जाम, नपा नहीं दे रही ध्यान

बलिया में डेंगू का कहर जारी है। करीब 144 लोग बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। रोजाना सैंकड़ों की संख्या में मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। डेंगू के बढ़ते मरीजों के बीच नगरपालिका की लापरवाही सामने आई है।

शहर में गंदगी पसरी है। नालियां जाम पड़ी हैं। इनमें मच्छर पैदा हो रहे हैं। जगह जगह कचरे के ढ़ेर देखे जा रहे हैं। संक्रमण तेजी से फैल रहा है। संक्रमण की रोकथाम के लिए नपा दवा का छिड़काव भी नहीं कर रही। नगरपालिका दावे कर रही है कि दवा का छिड़काव हो रहा है, लेकिन धरातल पर ये कहीं नजर नहीं आ रहा।

जिले की कई कॉलोनियों में गंदगी की भरपार हैं। एससी कॉलेज चौराहे पर बने नाले के पास काफी संख्या में दुकानें हैं। जहां हर समय छात्रों और लोगों का आना-जाना लगा रहता है। यह नाला भी पूरी तरह से गंदगी से पटा हुआ है। खुला होने के कारण इसमें मच्छर पनपते हैं। जिसके कारण यहां आसपास रहने वाले लोग डेंगू का शिकार बन रहे हैं।

शहर का एनसीसी तिराहा का इलाका कामर्शियल होने के साथ आवासीय क्षेत्र भी है, इस इलाके से नाला जा रहा है। इस नाले के एक और जहां आवास बने हुए हैं। पास में ही दुकानें और निजी नर्सिगिं होम भी है। नाला पूरी तरह गंदगी से पटा हुआ है। नाले के काफी बड़े हिस्से में कचरा जमा है।

बलिया नगर पालिका परिषद ईओ सत्य प्रकाश सिंह का कहना है कि संक्रामक बीमारियों को देखते हुए नालों और मोहल्लों में साप्ताहिक रुटीन के तहत छिड़काव कराया जा रहा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago