Categories: बलिया

बलिया में बढ़ा डेंगू का खतरा, 9 नए मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

बलिया में कोरोना संक्रमण कम होने के बाद डेंगू से स्वास्थ्य विभाग विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में डेंगू लगातार पैर पसारता जा रहा है। बुधवार को सबसे ज्यादा 9 मरीज मिले हैं। जिसके बाद अब डेंगू के मरीजों की संख्या 28 हो गई है। मरीजों का इलाज जारी है। संबंधित इलाकों में जिला मलेरिया विभाग की ओर से छिड़काव किया जा रहा है। मरीज बढ़ने से लोग भयभीत हो रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।

जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि तेजी से डेंगू का फैलाव होने लगा है। ऐसे में सभी को सावधान रहने की जरूरत है। सभी लोग अपने आसपास पानी इकट्ठा न होने दें। किसी टूटे बर्तन और टायर आदि में पानी जमा है तो उसे खाली कर दें या उल्टा करके रख दें। कूलर, पानी की टंकी और गमले आदि को हफ्ते में एक बार साफ करते रहें। घर के अंदर और बाहर मच्छरों को दूर रखने वाली चीजें और कीटनाशक आदि का इस्तेमाल करें। दिन के समय भी बाजू और टांगों को ढकने वाले कपड़े पहनें। डेंगू से बचने के लिए सावधान रहना बहुत जरुरी है।

शिक्षा विभाग भी अलर्ट- डेंगू को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग भी अलर्ट हो गया है। बीएसए शिवनारायण सिंह ने जनपद के सभी 2250 परिषदीय विद्यालयों पर मच्छरों से बचाव के लिए अलग पहल की है। उन्होंने विद्यालयों की खिड़कियों पर जाली लगाने के साथ ही छिड़काव के लिए विद्यालयों के जिम्मेदारों को निर्देशित किया है। बुधवार तक 1366 विद्यालयों में छिड़काव कराया गया, वहीं 906 विद्यालयों के खिड़कियों पर जाली लगाया गया ताकि बच्चों को मच्छरों से कोई खतरा न हो। बीएसए ने बताया कि सभी विद्यालयों में यह कार्य दो दिनों के अंदर पूरा होगा। प्रधानाध्यापकों को सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया है।

जानलेवा डेंगू से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। लोगों के जागरुक करने के साथ ही सर्वे भी कराया जा रहा है। इसके अलावा अब शिक्षा विभाग अलर्ट हो गया है। और डेंगू से छात्रों को बचाने के उपाय कर रहा है। ऐसे में अब लोगों को भी जागरुक होने की जररूत है। ताकि बढ़ते डेंगू के प्रकोप को रोका जा सके। और डेंगू आगे न फैल पाए।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago