बलिया में पैर पसारता डेंगू, साल 2019 का टूट सकता है रिकॉर्ड, अबतक मिले 111संक्रमित मरीज

बलिया में इस साल डेंगू का कहर ज्यादा देखने को मिल रहा है। लगातार मिलते मरीज साल 2019 का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। इस साल अब तक 111 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 84 स्वस्थ हो चुके जबकि अन्य का उपचार चल रहा है। शहर व आसपास के इलाकों में 70 से अधिक मरीज मिले हैं।

2019 का टूट सकता है रिकॉर्ड-बता दें साल 2019 में 121 रोगी मिले थे। इस बार अक्टूबर में ही 111 तक आंकड़ा पहुंच गया है। चिकित्सकों के अनुसार वैसे तो डेंगू एक साधारण बीमारी है लेकिन इलाज में लापरवाही से यह गंभीर रूप अख्तियार कर लेती है। मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, कमजोर प्रतिरोधक क्षमता के मरीज, गर्भवती डीआदि डेंगू के लक्षण दिखते ही तत्काल अस्पताल जाएं।

वर्षवार मिले डेंगू के मरीज
2019–121
2020–20
2021–99
2022–111 –30 (अक्टूबर तक)

इन क्षेत्रों में मिले मरीज– अर्बन 23, दुबहड़ 24, हनुमानगंज 21, गड़वार आठ, मनियर छह, बेलहरी छह, साेहांव चार, चिलकहर तीन, नवानगर तीन, बांसडीह तीन, बेरूआरबारी तीन, पंदह दो, बैरिया दो, रेवती दो व नगरा में एक डेंगू के मरीज पाए गए हैं।

डेंगू से ऐसे बचें– जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव ने बताया कि डेंगू से बचाव के लिए सतर्कता बहुत जरूरी है। घर या आसपास कहीं जलपात्रों में काफी समय तक पानी जमा न होने दें। शरीर में लक्षण दिखाई देने पर दर्द निवारक दवाओं का सेवन कतई न करें और तत्काल जांच कराकर चिकित्सक से परामर्श लें। सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर डेंगू के इलाज की सुविधा मुफ्त उपलब्ध है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago