बलिया के बसंतपुर में बना डेंगू डेडिकेटेड हॉस्पिटल !

बलिया। यूपी में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ने पर सरकार अलर्ट है। सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश पर डेंगू डेडिकेटेड हॉस्पिटल बनाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बलिया के बसंतपुर में भी डेंगू डेडिकेटेड हॉस्पिटल बनकर तैयार हो गया है। डेंगू डेडिकेटेड हॉस्पिटल बनकर तैयार- बता दें प्रमुख सचिव ने 14 नवंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसंतपुर को 40 बेड के डेंगू डेडिकेटेड हॉस्पिटल के रूप में स्थापित करने को कहा था। जिसके चलते बसंतपुर में पूरी तैयारी कर ली गई है।

जिसमें डेंगू से प्रभावित मरीजों को भर्ती किया जायेगा और उनका बेहतर इलाज किया जायेगा। इण्डियन रेड क्रॉस सोसायटी ने दी 40 मच्छरदानी- इसी कड़ी में मुख्य चिकित्साधिकारी/ उपाध्यक्ष इण्डियन रेड क्रॉस सोसायटी बलिया डॉ जयंत कुमार के आदेश पर इण्डियन रेड क्रॉस सोसायटी बलिया ने 40 मच्छरदानी डेंगू डेडिकेटेड हास्पिटल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसंतपुर को दी। मुख्य चिकित्साधिकारी बलिया द्वारा सुनील कुमार जिला मलेरिया अधिकारी बलिया को उपलब्ध कराया गया।

इस अवसर पर डॉ आर बी यादव डी पी एम, डॉ अभिषेक मिश्र नोडल अधिकारी बी बी डी, श्री ताज मोहम्मद वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक, शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय जिला समन्वयक आदि सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago