Categories: बलिया

बलिया- पूर्वांचल एक्सप्रेस का सुरेमनपुर स्टॉपेज फिर शुरू करने की मांग

बलिया से गोरखपुर जाने और आने वाले यात्रियों को इस वक्त काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि पूर्वांचल एक्सप्रेस का सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर निरस्त ठहराव अभी तक बहाल नहीं किया गया है। कई बार मांग करने के बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वहीं अब मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी जा रही है।

कोलकाता से बलिया के रास्ते गोरखपुर जाने वाली 15049 अप पूर्वांचल एक्सप्रेस का सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर निरस्त ठहराव अभी तक बहाल नहीं किए जाने से यात्रियों को बहुत परेशानी हो रही है। बार-बार आग्रह के बावजूद रेलवे के अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। पूर्वाचल एक्सप्रेस पिछले एक दशक से सप्ताह में दो दिन गोरखपुर से वाया बलिया होकर कोलकाता जाती है। वहीं दो दिन वाया बलिया होकर कोलकाता से गोरखपुर जाती है।

बता दें इस ट्रेन का ठहराव सुरेमनपुर में परिचालन काल से ही हो रहा था लेकिन कोरोना काल में पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने अप पूर्वांचल एक्सप्रेस का ठहराव सुरेमनपुर में निरस्त कर दिया। कोलकाता से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन सुरेमनपुर में नहीं रुक रही है। जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने कई बार पूर्वोत्तर रेलवे मंडल प्रबंधक वाराणसी और गोरखपुर के महाप्रबंधक का ध्यान अपेक्षित करते हुए अप पूर्वांचल एक्सप्रेस का ठहराव सुरेमनपुर में बहाल करने की मांग की है। और अब तो मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

7 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago