बलिया। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को देश के सबसे बड़े सम्मान भारत रत्न देने की आवाज एक बार फिर तेज हो गई। ये आवाज पूर्व पीएम के पपौत्र और भाजपा एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू के पुत्र उत्कर्ष सिंह ने बुलंद की है। उत्कर्ष सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रखते हुए कहा कि ” जननायक सव॔श्रेष्ठ सांसद , भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री चन्द्रशेखर जी को भारत रत्न से सम्मानित करने की अविलंब घोषणा होनी चाहिये”। बता दें कि इससे पहले भी उत्कर्ष सिंह आवाज उठाते रहे हैं।
उत्कर्ष ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर प्रधानमंत्री जी से मुलाकात कर अपनी बात रखी जायेगी। हमे पूरी उम्मीद है कि हमारी मांग पर भारत सरकार गंभीरता से विचार करेगी। बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने बलिया की धरती पर जन्म लिया।अपने प्रधानमंत्री काल में चंद्रशेखर ने देश को आर्थिक रूप से दिवालिया होने से बचाया था। वहीं दूसरे युवाओं का भी कहना है कि युवा तुर्क पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को तो पहले ही भारत रत्न मिल जाना था लेकिन अभी तक नहीं मिला।
उन्होंने भारत की गरिमा को बढ़ाने के लिए जीवन पर्यंत काम किया। भारत के जमीनी हालात को समझने के लिए भारत यात्रा कर लोगों के सुख-दुख को नजदीक से देखा था। ऐसे चंद्रशेखर को भारत रत्न सम्मान मिलना चाहिए जिसके वे हकदार हैं। बता दें कि पहले भी कई बड़े नेता पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग उठा चुके हैं।
बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…
सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…
बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…
भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…
जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…