पूर्व पीएम चंद्रशेखर को भारत रत्न देने की मांग, भाजपा नेता उत्कर्ष सिंह ने बुलंद की आवाज

बलिया। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को देश के सबसे बड़े सम्मान भारत रत्न देने की आवाज एक बार फिर तेज हो गई। ये आवाज पूर्व पीएम के पपौत्र और भाजपा एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू के पुत्र उत्कर्ष सिंह ने बुलंद की है। उत्कर्ष सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रखते हुए कहा कि ” जननायक सव॔श्रेष्ठ सांसद , भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री चन्द्रशेखर जी को भारत रत्न से सम्मानित करने की अविलंब घोषणा होनी चाहिये”। बता दें कि इससे पहले भी उत्कर्ष सिंह आवाज उठाते रहे हैं।

उत्कर्ष ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर प्रधानमंत्री जी से मुलाकात कर अपनी बात रखी जायेगी।  हमे पूरी उम्मीद है कि हमारी मांग पर भारत सरकार गंभीरता से विचार करेगी। बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने बलिया की धरती पर जन्म लिया।अपने प्रधानमंत्री काल में चंद्रशेखर ने देश को आर्थिक रूप से दिवालिया होने से बचाया था। वहीं दूसरे युवाओं का भी कहना है कि युवा तुर्क पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को तो पहले ही भारत रत्न मिल जाना था लेकिन अभी तक नहीं मिला।

उन्होंने  भारत की गरिमा को बढ़ाने के लिए जीवन पर्यंत काम किया। भारत के जमीनी हालात को समझने के लिए भारत यात्रा कर लोगों के सुख-दुख को नजदीक से देखा था। ऐसे चंद्रशेखर को भारत रत्न सम्मान मिलना चाहिए जिसके वे हकदार हैं। बता दें कि पहले भी कई बड़े नेता पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग उठा चुके हैं।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago