Categories: बलिया

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को भारत रत्न देने की माँग को लेकर बलिया ज़िलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को भारत रत्न देने की माँग की गई है। सोमवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विधि छात्र खैरुल बशर के नेतृत्व में बलिया स्थित चंद्रशेखर उद्यान में पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद उन्हें भारत रत्न देने की माँग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

बता दें कि चंद्रशेखर भारत के नौवें प्रधानमंत्री थे और सोमवार को उनकी वीं पुण्यतिथि थी। इस मौके पर कई जगह उनके सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में लाहाबाद विवि के विधि छात्र खैरुल बशर के नेतृत्व में सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित चन्द्रशेखर उद्यान में उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रेषित पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को मरणोपरांत भारत रत्न के लिए ज्ञापन सौंपा।

खैरुल बशर ने कहा कि चंद्रशेखर का जन्म बलिया जिले के इब्राहिमपट्टी गांव के साधारण किसान परिवार में हुआ था। एक साधारण परिवार से होते हुए भी उन्होंने लंबा राजनैतिक सफ़र तय किया। उन्होंने देश और जनता के लिए काफ़ी संघर्ष किए, उनके संघर्ष को सम्मान देना चाहिए। ऐसे में भारत सरकार स्वर्गीय चन्द्रशेखर को मरणोपरांत भारत रत्न से अलंकृत करके उनके अनन्यतम अवदान पर मुहर लगाए। इस दौरान माध्वेश पाण्डेय, कृष्ण कुमार सैनी, राकेश चौहान, विशाल सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago