Categories: बलिया

बलिया को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग, सांसद वीरेंद्र सिंह ने CM को लिखा पत्र

बलिया में तटीय इलाके जहां बाढ़ की चपेट में हैं तो कई मैदानी इलाके कम बारिश होने से सूखाग्रस्त हैं। ऐसे में सांसद वीरेंद्र सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर सूखाग्रस्त इलाकों का सर्वे कर मुआवजा देने की मांग की है।

उन्होंने पत्र में लिखा कि मेरे लोकसभा क्षेत्र बलिया के अंतर्गत बहुत बड़े भूभाग में खरीफ कि फसल का उत्पादन होता है। बलिया लोकसभा कि बड़ी जनसंख्या कृषि पर निर्भर है। इस वर्ष बारिश बहुत ही कम अथवा ना के बराबर हुई है, जिसके कारण फसलों कि बुआई नहीं नहीं हुई है, जोकि एक चिंता का विषय है।

उन्होंने सीएम से जिले के विभिन्न इलाकों का सर्वे करवा कर उन्हें सूखाग्रस्त घोषित करने और ग्रामीणों को मुआवजे देने की मांग रखी। इसके अलावा वैकल्पिक खेती के बारे भी विचार किया जाए जिससे सूखे के कारण कम पैदावार की क्षतिपूर्ति की जा सके और खाद्यान में भी संकट ना उत्पन्न हो। साथ ही जो थोड़ी बहुत फसल ग्रामीण इलाकों में बुआई की गई है, उन इलाकों में बिजली आपूर्ति की जाए।

जिससे किसान नलकूप लगा के सिंचाई कर सके, तथा जिन इलाको में नहरों से सिंचाई की व्यवस्था है, वहाँ प्रशासन द्वारा टीम गठित कर इस बात कि तहकीकात होती रहे कि नहर कहीं से टूटे ना तथा टेल तक पानी भरपूर मात्र में पहुंचे और सिंचाई की जा सके। उन्होंने सूखे की स्थिति से निपटने के लिए कुछ सुझाव दिए। जिसमें नलकूपों की संख्या बढ़ाई जाए और सूखे के समय वैकल्पिक खेती योजना पहले से तैयार करने, खेती के पर्याप्त संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चिति करने की बात कही। साथ ही किसानों के खेतों में नहरों का पानी और बिजली पहुंच सके, इसकी भी उन्होंने सरकार से मांग की।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago