Categories: बलिया

बेल्थरारोड स्टेशन पर सभी ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग,रेल मंत्री से मिले सांसद सकलदीप, स्वास्थ्य मंत्री को भी लिखा पत्र

बलिया। राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर केंद्रीय मंत्रियों से जनपद में विकासकार्यों की मांग की। उन्होंने बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर सभी ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। साथ ही सिकंदरपुर में ट्रॉमा सेन्टर की मांग को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया को पत्र लिखा।

सांसद सकलदीप राजभर ने बताया कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से लिखित और मौखिक मांगी रूप में मांग की है कि बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर सभी गाड़ियों का ठहराव हो। साथ ही स्टेशन पर एस्केलेटर युक्त फुट ओवर ब्रिज बने। मधुबन बलिया मार्ग पर बेल्थरा रोड रेलवे लाइन पर ओवर ब्रिज बने। बापूधाम, शालीमार और गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस भी हो।

साथ ही दोहरीघाट से मधुबन बेरछा रोड सिकंदरपुर मनियर बांसडीह सहतवार बैरिया बकुला घाट तक नई रेल लाइन के लिए सर्वे हो। इसके अलावा उन्होंने मऊ आनंद विहार एक्सप्रेस को भटनी से बिल्थरा रोड मऊ
होते हुए चलाने की मांग की। और मऊ आनंद विहार एक्सप्रेसवे को गाजीपुर से जखनिया में ठहराव की
मांग की। वही मांगों को पूरा करने का रेल मंत्री ने आश्वासन दिया।

उधर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया को लिखे पत्र का भी सांसद सकलदीप राजभर को जवाब मिला। उन्होंने अपने पत्र में सिकंदरपुर में ट्रॉमा सेन्टर बनाने की मांग की थी। उनकी इस मांग को लेकर मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने उन्हें आश्वस्त किया है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago