Categories: बलिया

बलिया- ‘मुलायम सिंह यादव संवाद केंद्र’ के लिए पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने बीजेपी सांसद को दिया धन्यवाद

बलिया। पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के नाम पर सिविल कोर्ट में ‘संवाद केंद्र’ बनाने की पहल को लेकर सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा है कि दलीय भावना से ऊपर उठकर सांसद जी ने सबसे पहले नेताजी के नाम पर संवाद भवन बनाने के लिए पहल की, इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं।

इस दौरान अंबिका चौधरी ने कहा कि देश की राजनीति में नेताजी की अलग पहचान थी। उनके राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, पर मनभेद नहीं था। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि नेताजी के निधन के बाद सभी दलों के नेता गमगीन थे। भाजपा सांसद ने नेता जी के नाम पर ‘मुलायम सिंह यादव संवाद केंद्र’ बनवाने की पहल कर यह दिखाया है कि उनके मन में भी नेताजी के लिए अलग जगह थी।

नेताजी के हर दल के वरिष्ठ नेताओं से अच्छे सम्बन्ध थे। उनके मन में हमेशा बड़ो के प्रति सम्मान और छोटों के प्रति स्नेह झलकता था। उनके जाने के बाद एक अभिभावक ही खो दिया है, जिनकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती। उनकी यादें एवं उनके बताए गए रास्ते हम सबके लिए हमेशा मार्गदर्शक का काम करेगा।

Ritu Shahu

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

2 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago