बांसडीह में बस अड्डा की मांग : युवा कांग्रेस ने परिवहन विभाग की AMD को सौंपा ज्ञापन

बलिया। बांसडीह में सरकारी बस स्टैंड की मांग तेज हो गई है। युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अभिजीत तिवारी सत्यम ने भी इस मांग को उठाया है। उन्होंने लखनऊ में परिवहन विभाग की अपर प्रबंध निदेशक अन्नपूर्णा गर्ग से मुलाकात की और बस स्टैंड की मांग को लेकर पत्र भी सौंपा। क्योंकि बांसडीह में सरकारी बस अड्डा न होने से लोग परेशान हो रहे हैं। बता दें बलिया सदर से विधायक दयाशंकर सिंह प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री हैं।

परिवहन के इंतजाम ठीक नहीं- युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अभिजीत तिवारी सत्यम ने बताया कि बाँसडीह तहसील का एक अलग स्थान है। आजादी की लड़ाई से लेकर वर्तमान तक राजनीतिक, सामाजिक क्षेत्रों में इलाके की अलग पहचान है। यहां से काफी संख्या में यात्री बाहर आते-जाते हैं। लेकिन सरकारी बस अड्डा न होने से उन्हें परेशान होना पड़ता है।

साथ ही कहा कि यहां से मऊ, आजमगढ़, देवरिया, गोरखपुर जनपदों सहित बिहार राज्य के कई जिलों तक जाने के लिए कम दूरी और सगम वाले मार्ग हैं। इस पर परिवहन विभाग की बस चलाए जाने से परिवहन विभाग को भी फायदे होंगे। इसके अलावा अभिजीत तिवारी ने कहा कि परिवहन विभाग की अपर प्रबंध निदेशक अन्नपूर्णा गर्ग ने भरोसा दिलाया कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाएगा।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

7 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago