Categories: बलिया

बलिया-बांसडीह में ग्रामीण रोस्टर के हिसाब से बिल की मांग, HC का हवाला देकर रोकी बिजली विभाग की कार्रवाई

बलिया में विद्युत विभाग अभियान चलाकर बकायदारों पर कार्रवाई कर रहा है। ऐसे में बांसडीह तहसील क्षेत्र के रेवती बाजार में भी टीम ने बकाएदारों के कनेक्शन काटने पहुंची। बिजली विभाग की पूरी टीम पुलिस फोर्स के साथ बिजली बिल बकायेदारों के कनेक्शन काटने के लिए उतरी। लेकिन बीच बाजार में ही समाजसेवी अतुल कुमार उर्फ बबलू पांडेय के नेतृत्व में उपभोक्ताओं ने हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए बिजली विभाग की टीम को कनेक्शन काटने से रोक दिया।

ग्रामीण रोस्टर के हिसाब से बिल की मांग – बबलू पांडेय का तर्क था कि हमें ग्रामीण रोस्टर के अनुसार बिजली मिलती है। जबकि बिजली विभाग द्वारा शहरी रोस्टर के अनुसार हमसे विद्युत बिल लिया जा रहा है। इस बाबत 2019 में माननीय उच्च न्यायालय में पीआईएल दाखिल है। इस मामले में कोर्ट आफ कंटेंप्ट भी दाखिल है। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता को हाइकोर्ट का अंतिम मौका भी दिया लेकिन अधिशासी अभियंता ने कोर्ट की एक बार फिर अवहेलना की। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड चतुर्थ पर दूसरी बार कोर्ट आफ कंटेंट दाखिल है। बबलू पांडेय का कहना है कि अगर ग्रामीण रोस्टर के हिसाब से बिजली देते हैं तो बिल भी उसी हिसाब से दें।

इस पर अधिशासी अभियंता ने बताया कि हाईकोर्ट में दाखिल वाद का निस्तारण हो चुका है और वादियों को कोर्ट द्वारा संबंधित फोरम में जाने का एडवाइज भी दिया गया है। हालांकि अधिशासी अभियंता और बबलू पांडेय ने अपना-अपना का कागज दिखाए जाने के बाद मामला शांत हो गया और बिजली विभाग की टीम पुन: विद्युत विच्छेदन तथा विद्युत बिल जमा कराने के लिए कस्बे में निकल गयी।

जिलाधिकारी के निर्देश पर पहुंची कई थानों की फोर्स- इस बीच किसी ने इसकी सूचना जिलाधिकारी को दे दी। जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार प्रवीण कुमार सिंह, नायब तहसीलदार अंजू यादव सहित विभिन्न थानों की फोर्स पहुंच गई। अधिशासी अभियंता तहसीलदार नायब तहसीलदार सहित एसडीओ एके वर्मा संतोष कुमार चौधरी जेई आनंद कुमार कमलेश कुमार आदि की टीम द्वारा सैकड़ों लोगों का विद्युत विच्छेदन कराया गया।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago