Categories: बलिया

बलिया में विद्युत विभाग की सख्ती 100 से ज्यादा बकायदारों के काटे कनेक्शन

बलिया में विद्युत विभाग बकायदारों से सख्ती से निपट रहा है। विद्युत बकाया और अवैध कनेक्शन को लेकर लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इस दौरान कैंप लगाकर बिल में संशोधन ओर एक मुश्त समाधान स्कीम के तहत लोगों को छूट भी दी जा रही है। इसी क्रम में अधिशासी अभियंता एके शुक्ला ने क्षेत्र में बकाया बिल और बिना कनेक्शन वाले 108 से ज्यादा उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन कटवा दिए।

दरअसल रविवार को विद्युत उपकेंद्र पर बिल बकाया में संशोधन के लिए कैंप का भी आयोजन किया गया। इसमें 23 उपभोक्ताओं ने एकमुश्त स्कीम का लाभ उठाया। उसके बाद अधीक्षण अभियंता आरके जैन के निर्देश पर अभियान चलाकर अधिशासी अभियंता शुक्ला ने तहसीलदार बांसडीह प्रवीण कुमार सिंह, नायब तहसीलदार अंजू यादव, एसएचओ रामायण सिंह, हल्दी एसएचओ राकेश सिंह की मौजूदगी में बकायेदारों के कनेक्शन कटवाने शुरू कर दिए। इससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। कई अवैध कनेक्शनधारी अपना केबल उतारते भी नजर आए। जहां 108 से ज्यादा बकायदारों के कनेक्शन काटे गए।

इस बीच कई लोगों के साथ विद्युत कर्मियों की नोकझोंक भी हुई। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि बिल भेजने के मामले में विभाग की कई तरह की अनियमितता है। मीटर रीडर जो मन में आता है वही नोट कर विभाग को भेज देते हैं। इस पर अधिकारियों ने कहा कि सभी तरह की समस्याओं के लिए ही कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें उपभोक्ता अपनी समस्याओं को रख सकते हैं।

Ritu Shahu

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago