Categories: बलिया

बलिया रेलवे स्टेशन पर मात्र 10 रुपए में मिलेंगी डीलक्स सुविधाएं, जानिए क्या होगा बदलाव ?

बलिया रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं में इजाफा होने वाला है। पूर्वोत्तर रेलवे में मॉडल रेलवे स्टेशन का दर्जा प्राप्त बलिया रेलवे स्टेशन को डीलक्स सुविधाएं मिलेंगी।स्टेशन के दूसरे सर्कुलेटिंग एरिया में जल्द ही डीलक्स सुविधाओं से युक्त शौचालय बनने जा रहा है। यात्रियों को महज 10 रुपए में एयर कंडीशन शौचालय में इंडियन और वेस्टर्न कमोड की सुविधा मिलेगी।2023 तक निर्माण का दावा- रेल महकमे को मानें तो डीलक्स शौचालय बनाने की जिम्मेदारी अखिल भारतीय निर्माण निगम को दी है। इसके एवज में रेलवे को सालाना 4.5 लाख रुपए का किराया मिलेगा। तय अनुबंध के अनुसार किराया में सालाना दस प्रतिशत का इजाफा होगा। इससे रेलवे की आय भी बढ़ेगी। शौचालय और स्नानागार बनाने वाली संस्था का रेलवे के साथ अगले 15 सालों के लिए अनुबंध है। मार्च 2023 तक संबंधित संस्था रेलवे परिसर में निर्माण पूरा करने का दावा कर रही है।

सिर्फ 10 रूपए में मिलेगी सुविधा– बलिया रेलवे स्टेशन पर बनने वाले डीलक्स शौचालय में इंडियन वेस्टर्न की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा सर्दियों के दिनों में गर्म पानी के लिए गीजर और एयर कंडीशन की व्यवस्था रहेगी। इन सभी सुविधाओं के लिए यात्री को सिर्फ 10 रूपए खर्च करने होगे। सर्कुलेटिंग एरिया में VIP बिल्डिंग बनने से स्टेशन की सुंदरता में भी इजाफा होगा।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago