वीरेंद्र सिंह के समर्थन में बलिया पहुचे मनोज तिवारी, कहा- देश को मजबूत प्रधानमंत्री चाहिए

बलिया से भाजपा के प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह मस्त के समर्थन में सभा को संबोधित करने पहुचे दिल्ली के भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने विपक्षी पार्टियों को जातिवाद की राजनीति करने वाला बताया। मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार ने ‘सबका साथ-सबका विकास’ की तर्ज पर काम किया है।

मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार ने जाति-मजहब से परे होकर हर वर्ग के लोगों के विकास के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाईं। जबकि विपक्षी पार्टियां जाति और धर्म के नाम पर देशवासियों को बांटने का काम कर रही हैं। तिवारी ने कहा कि देश को मजबूर नहीं, मजबूत प्रधानमंत्री की जरूरत है। मनोज तिवारी बलिया के प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह मस्त के समर्थन में दुबे छपरा के पीएन इंटर कॉलेज में एक जनसभा को संबोधित किया।

मनोज तिवारी ने दावा करते हुए कहा कि देशवासियों के सहयोग से केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाला भारत आज विश्व गुरु बनने की पंक्ति में खड़ा है। कांग्रेस का नाम लिए बगैर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि देश की जनता आज जागरूक है। वोट कटवे की गंदी राजनीति को बखूबी समझती है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

4 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

4 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

4 weeks ago