बलिया- पीएम मोदी की रैली में ‘काली शर्ट’ पहन कर आये युवकों के उतरवाये गए कपड़े !

बलिया– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बलिया में हुई जनसभा में एक ऐसा वाकया सामने आया जिसे लेकर रैली में पहुचे युवाओं का उत्साह कुछ ही देर में चकनाचूर हो गया। दैनिक अख़बार अमर उजाला की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पीएम मोदी की जनसभा में काली शर्ट पहन पहुचे कुछ युवको को पुलिस ने उन्हें जनसभा में जाने से रोक दिया।

रिपोर्ट में बताया गया है की युवक भाजपा के समर्थक थे जो प्रधानमंत्री की सभा में काली शर्ट पहन कर गए थे। ऐसे लोगों को पुलिस ने अंदर जाने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद ऐसे युवा अपनी शर्ट निकाल कर सिर्फ बनियान पहन कर ही प्रधानमंत्री को सुनने के लिए सभा के पंडाल जाने की इज़ाज़त दी गई । जबकि कुछ युवाओं ने बाहर से ही भाषण सुना। दैनिक अखबार अमर उजाला को गाजीपुर के रेवतीपुर से आये मुरारी राय ने बताया की सौ किलोमीटर से चल कर आया हूँ ।

पता नहीं था कि काले रंग की शर्ट पहनने से भीतर नहीं जाने दिया जाएगा। इसी तरह गाजीपुर के पिंटू, हल्दी के विशाल गुप्ता, खेजुरी के तेजन, बलराम कुमार, राकेश कुमार, रवि गुप्ता, प्रियांश आदि काली शर्ट पहनने के कारण अंदर नहीं जा सके।

जानकारी के लिए आप को बता दें की ये बलिया में पहला मामला नहीं है इससे पहले भी 2017 में हुई सीएम योगी की रैली में भाजपा की मुस्लिम महिला कार्यकर्ता का भी सरेआम बुर्का उतरवाया गया था। जिसको लेकर पुरे देश में तीखी आलोचना हुई थी ।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago