सिकंदरपुर में विधायक संजय यादव की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की जमकर तारीफ, पढ़ें पूरा भाषण

आज देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बलिया के सिकंदरपुर में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशी संजय यादव के समर्थन में लोगों से वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की जनता के भरोसे को टूटने नहीं देगी। हमें कसौटी पर तौल कर देखें। अगर हम सही हैं तो वोट दीजिये।

राजनाथ सिंह सिकंदरपुर क्षेत्र में बंशी बाजार स्थित ज्ञानकुंज एकेडमी में आयोजित जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। अपने संबोधन में उन्होंने विपक्षी दलों को आड़े हाथों लिया साथ ही भाजपा के देशहित में लिए गए फैसलों के बारे में बताया।

राजनाथ सिंह ने कहा कि समय के साथ कई दल बने और विलुप्त हो गए। नेताओं के झूठे आश्वासन से राजनीति में संकट पैदा हो गए थे। पूर्व में अविश्वसनीयता छा गई थी। ऐसे में भाजपा ने चुनौती के रूप में लेते हुए उस धारणा को मिटा दिया। उन्होंने कहा कि हम सरकार बनाने के लिए नहीं समाज व देश बनाने के लिए चुनाव लड़ते हैं। हमने धारा 370 हटाने का वादा किया था उसे पूरा किया। नागरकिता कानून भी लागू किया गया। धर्म के नाम पर विभाजन नहीं होना चाहिए। आजादी के बाद धर्म के आधार पर भारत व पाकिस्तान का बंटवारा हो गया था। हमने अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का वादा पूरा किया। पीएम मोदी ने काशी विश्वधाम को भव्य रूप दिया। सोमनाथ का मंदिर गोरी ने तोड़ दिया था। उसे भी संवारा गया। चारों धाम की यात्रा सड़क मार्ग से होने लगी। हम लोकतंत्र का मंदिर बनाते हैं।

उन्होंने विफक्षियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सपा, बसपा व कांग्रेस नफरत की राजनीति कर रहीं हैं। नफरत की राजनीति सबसे पहले कांग्रेस ने शुरू की। अब इसे सपा व बसपा आगे बढ़ा रहीं हैं। उन्होंने कहा कि जब भी चुनाव आता है सभी राजनैतिक दल लोगों से बड़े-बड़े वादे करते हैं। अगर नेता पिछले 75 सालों में उन वादनों को पूरा करते तो भारत 10-20 साल पहले दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश बन जाता।

उन्होंने कहा कि उरी व पुलवामा में आतंकी हमले के बाद मैं सीधे कश्मीर गया। वहां का दृश्य देखकर द्रवित हो गया। इसके बाद पीएम ने दस मिनट में फैसला किया। एयर और सर्जिकल स्ट्राइक हुई। भारत इस पार से भी मार सकता है और बाउंड्री पार भी। आरोप लगाया कि कांग्रेस कहती है कि गलवन में चीन से अधिक भारतीय सेना के जवान मारे गए थे। यह झूठ है। ऑस्ट्रेलिया के अखबार ने लिखा चीन के 38 से 50 जवान मारे गए। देश की सुरक्षा पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। राहुल जी प्राचीन इतिहास नहीं जानते तो आजादी के बाद का पढ़ लीजिए। चीन व पाकिस्तान की दोस्ती को लेकर कांग्रेस गलत आरोप लगाती रहती है।

उन्होंने आगे कहा कि राजभर समाज भाजपा के साथ है। देश के लिए काम करना है चलो भाजपा की ओर। किसान सम्मान निधि के तहत हर साल छह हजार सरकार दे रही है। किसी योजना में भेदभाव नहीं किया गया। आयुष्मान भारत योजना से बड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिला है। उन्होंने सिकंदरपुर विधायक संजय यादव की तारीफ करते हुए लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago