पुण्यतिथि विशेष- जानिए कौन थे बलिया के राजकुमार, जिनके कारनामों से तंग थे अंग्रेज़, मिली थी ‘बाघ’ की उपाधि

बलिया डेस्क: बागी बलिया के धरती पर जन्मे वीर सपूत अमर शहीद बलिया के प्रथम क्रांतिकारी राजकुमार बाघ जी की आज पुण्यतिथि हैं। स्वतंत्रता संग्राम में अभूतपूर्व भूमिका निभाने वाले अमर शहीद राजकुमार बाघ को आजीवन याद किया जाता रहेगा। जिसके कारनामों से आतंकित हो गुलाम भारत की ब्रिटिश सरकार ने ‘बाघ’ की उपाधि से विभूषित किया था।

यह गुमनाम क्रांतिकारी शहीद हैं। सिकंदरपुर क्षेत्र के सीसोटार गांव निवासी राजकुमार जिन्होंने एक दलित परिवार में जन्म लिया। 1890 में जन्मे राजकुमार के पिता अदालत गांव में कृषि व पशुपालन के साथ ही थाना सिकंदरपुर के चौकीदार के पद पर कार्य करते थे।

इस दौरान अंग्रेजों और उनके नंबरदारों द्वारा गांव की जनता के ऊपर ढाये जाने वाले जुल्म से राजकुमार काफी आहत होते थे। बाद में पिता की मृत्यु हो जाने पर वह भी उनकी जगह चौकीदार बन गये। इस दौरान वह 1915 में कांग्रेस के सदस्य बने और महात्मा गांधी के आंदोलन में कूद पड़े। थाना सिकंदरपुर, पोस्ट आफिस तथा बीज गोदाम को जलाने लुटवाने में उन्होंने अगुवाई की। इससे क्रुद्ध हो कर अंग्रेज पुलिस ने उनका मकान जला दिया तथा उनके पूरे परिवार को गोली मारने का आदेश जारी कर दिया।

वह भूमिगत रह अंग्रेजों के खिलाफ अभियान चला उनके दांत खट्टा करते रहे जिससे परेशान हो उन्हें बाघ की उपाधि दी गयी। बाद में 1943 में अंग्रेज पुलिस ने धोखे से उन्हें गिरफ्तार कर लिया तथा 23 मार्च 1943 को जेल में ही वह पुलिस की गोली से शहीद हो गये। आज हमें बाघ जैसी महान आत्माओं की पुण्यतिथि पर उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।

सतीश

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago