Categories: बलिया

बलिया में प्रधान प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला, केस दर्ज

बलिया के बांसडीह से खबर है। जहां बलीपुर गांव के प्रधान प्रतिनिधि पर कुछ लोगों के द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में प्रधान प्रतिनिधि गंभीर रुप से घायल है। जिन्हें उपचार के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया गया है। वहीं प्रधान प्रतिनिधि पर हमले की ख़बर से इलाके में हड़कंप का माहौल है।

आपको बता दें कि बांसडीह थाना क्षेत्र के बलीपुर गांव के प्रधान प्रतिनिधि 30 बर्षीय रविशंकर चौबे सोनू पर कुछ लोगों ने हमला कर घायल कर दिया। शनिवार की देर शाम यह हमला हुआ। इस घटना में रविशंकर बुरी तरह घायल हो गए। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। तो पुलिस ने केस दर्ज कर कुछ आरोपितों को हिरासत में लिया, लेकिन सत्ताधारी दल के एक नेता के दबाव में छोड़ दिया। आरोप है कि चुनावी रंजिश में दबंगों ने सोनू पर दूसरी बार हमला बोला है। इसको लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। वहीं पुलिस छानबीन कर रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago