Categories: बलिया

“बलिया के काजीपुरा में लोगों की जिंदगी बनी नरक”

बलियाः सामाजिक कार्यकर्ता आसिफ अली लगातार नगर में एक्टिव रहते हैं और नगरवासियों की समस्या को हल करने का हर संभव प्रयास करते हैं। इसी बीच आसिफ अली आज वार्ड नंबर 3 काजीपुरा क्षेत्र में पहुंचे। क्षेत्र में भ्रमण करते हुए अचानक आसिफ अली भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू बह निकले।

नगर में लोगों की समस्या को देख आसिफ अली की आंखे नम हुईं। उन्होंने कहा कि ईमानदार सरकार भ्रष्टाचार दूर करने में लगी है लेकिन काजीपुरा के लोग नरक की जिंदगी जीने के लिए दर-दर भटक रहे हैं। उन्होंने लोगों के गंदे पानी की समस्या को लेकर कहा कि अगर सांसद निधि, विधायक निधि और चेयरमैन थोड़ा ध्यान दे देते तो वहां के लोगों की नरक की जिंदगी समाप्त हो जाएगी।

आसिफ अली ने इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता होगी कि 5 दिन के अंदर इस का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन होगा। सरकार कहती है सबका साथ सबका विकास लेकिन सरकार के साढे 4 साल हो गए। बलिया का चेयरमैन नगर पालिका को नर्क पालिका बना कर रख दिया है और मिलकर एक छोटी सी समस्या का समाधान नहीं कर पा रहे हैं। आखिर कैसे यह लोग कहते हैं। उसी रास्ते से उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री का आवास है तो क्या उस रास्ते को नहीं देखते हैं।

आसिफ अली ने आगे कहा कि अगर जो जाते हैं तो किस रास्ते से जाते हैं। सरकार की पहली प्राथमिकता थी गड्ढा मुक्त सड़क, जो उन्होंने कहा आज तक नहीं किया, अगर समय रहते ध्यान दिया होता तो लोग परेशान नहीं होते। आसिफ अली ने कहा कि मैं खुद सक्षम हूं और खुद मैं कराऊंगाष काजीपुरा के लोगों को मस्जिद में पढ़ने वाले मदरसे बच्चे और नमाजियों को आम लोगों को देखते हुए मैं इस पर उतरा हूं कि कार्य तत्काल मे कराऊंगा।

इस दौरान प्रमुख समाजसेवी मोहनीश गुप्ता मोनू, पप्पू ओझा, अशोक सिंह, संजीव सिंह, आसिफ अली, लल्लन प्रसाद, पूर्व सभासद राजेश गुप्ता, बृज किशोर, तावखील शिवजी गोंड, सज्जाद अंसारी, अनीस अहमद, अतीक अहमद, जुबेर अहमद, जियाउर रहमान, गणेश गोंड, संजय वर्मा, श्रीपत राजभर, अनिल कुमार, लालू राम मौजूद रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago