Categories: बलिया

बलिया-सोनाडीह मेला संचालक पर जानलेवा हमला, मूकदर्शक बनी रही पुलिस !

बलिया। उभांव थाना क्षेत्र में सोनाडीह मेला संचालक पर बदमाशों ने हमला कर दिया। हमले में संचालक और उनकी पत्नी के साथ ही कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हमले के दौरान मेले में मौजूद पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे। हालांकि शिकायत पर पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।

बता दें सोनाडीह में लगने वाले सोनाडीह मेले के संचालक अच्युत प्रताप सिंह पर देर रात कतिपय बदमाशों ने हमला कर दिया। इसमें वे उनकी पत्नी स्नेहा सुमन सिंह व सहयोग अनुराग श्रीवास्तव, गोमती नगर लखनऊ और नीतेश सिंह, मंडला मध्य प्रदेश गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मूकदर्शक बनी रही पुलिस- वहीं बताया जा रहा है हमले के दौरान मेले में मौजूद पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे और कतिपय बदमाश हमलाकर निकल भागे। फिलहाल मामले की लिखित सूचना उभांव थाना पुलिस को दे दी गई है। जिसके बाद पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। साथ ही पता लगा रही है कि आखिर हमला क्यों किया गया।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago