बलिया में पूर्व प्रधान के पिता का गड़ही में मिला शव, सनसनी….

रिपोर्ट सुनील वर्मा
बांसडीह. नगर पंचायत अंतर्गत उत्तर टोला वार्ड नंबर 4 में स्थित शनिवार को अल सुबह गड़ही में एक अज्ञात शव मिलने से पूरे नगर में सनसनी फैल गयी. शनिवार की सुबह -सुबह मोहल्लेवासी अपने घरों से बाहर निकले तो पास में स्थित गड़ही में एक 65 से 70 वर्षीय वृद्ध का शव दिखाई दिया। जो गंजी धोती और पैर में काले रंग का जूता पहना हुआ पानी में उतर आया हुआ था। शव की सूचना स्थानीय लोगों ने थाना कोतवाली बांसडीह को दी मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी दीपचंद कोतवाली निरीक्षक राजेश कुमार सिंह उप निरीक्षक केकालीशंकर तिवारी उपनिरीक्षक सुल्तानपुर चक्रपाणि मिश्रा अपने हम रानियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाल एवं शिनाख्त कराया। शव की शिनाख्त बांसडीह ब्लाक अंतर्गत ग्राम पिंडहरा के पूर्व प्रधान सुरेंद्र राजभर के पिता शिव जन्म राजभर के रूप में हुई। परिवारजनों के मुताबिक शिव जन्म राजभर 7 मई को शौच के लिए बाहर निकले थे उसके बाद वापस नहीं आए जबकि शनिवार की सुबह एक अज्ञात शव मिलने की सूचना पर हम लोगों ने पहुंचा तो शव की शिनाख्त शिव जन्म राजभर के रूप में हुई । शिनाख्त उनके पुत्र एवं पूर्व प्रधान सुरेंद्र राजभर ने किया इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राकेश तिवारी प्रतुल ओझा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago