बलिया – चाट-छोला के दुकान पर काम करने वाले युवक का मिला शव, हत्या की आशंका

बैरिया : बलिया के बैरिया में एक युवक का शव मिलने से इलाके में हडकंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। शव की पहचान चाट-छोला विक्रेता इंसाफ अली उर्फ बेंगुंची (32) के रूप में की गई है।

खबर के मुताबिक बैरिया थाना अंतर्गत बीबीटोला में स्थित काली मंदिर के पीछे मंगलवार की भोर में इंसाफ अली का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। उधर, मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

बताया जाता है कि निवासी रामपुर दिघार थाना रेवती विगत 20 वर्षों से बीबीटोला में स्थित यूनियन बैंक शाखा के बगल में चाट-छोला के दुकान पर काम करता था। दुकान मालिक प्रेम गोंड के परिजनों ने बताया कि उसने रोज की तरह सोमवार की देर शाम उनके घर पर खाना खाने के बाद कहा कि आप लोग गेट बंद कर लो मैं दुकान पर सोने के लिए जा रहा हूं।

बताया गया है कि मंगलवार की भोर में सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने काली मंदिर से 10-15 मीटर दूर जमीन पर पड़े उसके शव को देखकर हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसएचओ बैरिया राजीव मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज कर जांच में जुट गए।

इसी बीच फॉरेंसिक टीम के साथ अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार भी मौके पर पहुंचकर टीम से जांच करा कर अधीनस्थों को आवश्यक निर्देश दिए। चाट-छोला दुकानदार के परिजनों का कहना है कि बेंगुची के चेहरे पर चोट के निशान थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago