बलिया : जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम अदिति सिंह व पुलिस अधीक्षक डा विपिन ताडा ने पुलिस लाइन के आईडी त्रिपाठी हाल में पंचायत चुनाव में प्रतिभाग कर रहे प्रत्याशियों के साथ बैठक की।
जिलाधिकारी ने कहा कि चुनाव के दौरान आचार संहिता का पूरी तरह पालन करना है। साथ ही कोविड-19 को लेकर भी जो गाइडलाइन है उसका भी अनुपालन करके खुद के साथ-साथ अन्य लोगों को भी सुरक्षित रखना है। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि पंचायत चुनाव में किसी प्रकार की कोई भी गड़बड़ी करने का प्रयास तक कोई नहीं करेगा।
अन्यथा की स्थिति में कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने में सभी लोग सहयोग करेंगे। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम रामआसरे, अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, सभी सीओ व पंचायत चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी गण मौजूद थे।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…