बेल्थरा रोड में दिवरात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता का हुआ समापन, दर्शकों ने उठाया भरपूर लुत्फ़

बलिया के बेल्थरा रोड में स्वर्गीय अशफाक अहमद ‘चुन्नू भाई’ दिवरात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता का समापन हुआ। आज हुए फाइनल मैच में कुशीनगर ने देवरिया को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। दिवरात्री क्रिकेट टुर्नामेंट प्रतियोगिता फाइनल मैच कुशी नगर बनाम देवरिया के बीच खेला गया। कुशीनगर की टीम ने टास जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि रहे सीयर ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह ने किया।

फाइनल मैच 10 ओवर का हुआ जबकि सभी मैच सेमीफाइनल तक 8 ओवर का खेला गया था। कुंडेल नेमत अली का खेल मैदान दर्शकों से खचा-खच भरा रहा।  पहले  बल्लेबाजी करते हुए देवरिया की टीम ने 37 बना कर कुशी नगर को टीम के सामने 38 रन का लक्ष्य रखा था। जिसको कुशीनगर ने आसानी से हासिल कर लिया। फाइनल क्रिकेट मैच के मैन ऑफ द सीरीज पुरुस्कार से  राजन देवरिया और मैन ऑफ द मैच कुशीनगर के नन्हे रहे। वहीं मैन ऑफ द बेस्टमैन देवरिया के साहिल, मैन ऑफ द बालर देवरिया के ही रोशन व मैन आफ द मैच के बेस्ट फील्डर देवरिया के सैफ को मिल।

इस मैच के संरक्षक सेरीफ अहमद, टेनुस भाई साद भाई, गयूर भाई, ताबिस अहमद, तौसीफ भाई मुस्तफीजुल हसन रहें। वहीं इस मैच के संयोजक की भूमिका जका अख्तर, आकिव शाद- काशिफ, ताहिर अली, अध्यक्ष नौशाद अहमद ने निभाई।

वहीं इस मौके पर मुख्य अतिथि सीयर  ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह, सपा नेता मतलूब अख्तर, शाहिद इलियास . न्यू सेंट्रल पब्लिक स्कूल के  प्रबंधक सतीश दूबे उपस्थित रहे।

बता दें कि इस प्रतियोगिता का शुभारंभ 28 अप्रैल को हुआ था, इसमें बलिया, मऊ, देवरिया, गाजीपुर, गोरखपुर, आजमगढ़, वाराणसी के अलावा और दूसरे जिले कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया था।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago