Categories: बलिया

MLC सदस्य बनने के बाद पहली बार बलिया आ रहे दानिश अंसारी, स्वागत की तैयारी पूरी

बलिया। विधान परिषद सदस्य निर्वाचित होने के बाद दानिश आजाद अंसारी पहली बार बलिया आ रहे हैं। ऐसे में उनके स्वागत की भी तैयारी कर ली है। दानिश आजाद अंसारी निर्विरोध विधान परिषद सदस्य निर्वाचित हुए हैं। बता दें विधान परिषद की 13 सीटों पर चुनाव की प्रक्रिया बीते 2 जून से हुई थी। जहाँ बीजेपी ने 9 और 4 सीट पर सपा प्रत्याशी निर्वाचित हुए थे। बीजेपी से निर्वाचित प्रत्याशियों में दानिश आजाद अंसारी शामिल रहे। जिन्हें राज्यमंत्री बनाने के बाद बीजेपी ने MLC सदस्य भी है।

विधान परिषद सदस्य निर्वाचित होने के बाद पहली बार बलिया आने पर उन्हें पोस्टर के माध्यम से बधाई दी जा रही है। MLC सदस्य और राज्यमंत्री दानिश आजाद के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं काफ़ी उत्साह भी देखने को मिल रहे हैं। बता दें योगी सरकार में मोहसिन रजा की जगह मुस्लिम मंत्री बने दानिश आजाद अंसारी केवल मुस्लिम चेहरा नहीं, बल्कि वह उस पसमांदा यानी पिछड़े मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि हैं, जो एक अर्से से अपनी अनदेखी की आवाज प्रदेश में उठाता रहा है।

दानिश अंसारी का राजनीतिक सफर– दानिश पिछले कई सालों से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के साथ जुड़े हुए हैं। योगी सरकार बनने पर उन्हें भाषा समिति का सदस्य बनाया गया था। पिछले साल बीजेपी ने उन्हें जिम्मेदारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चे का प्रदेश महामंत्री बना दिया गया था। वह लगातार अल्पसंख्यक समाज के बीच सक्रिय बने हुए थे, जिसका पुरस्कार उन्हें योगी सरकार का मंत्री बनाकर दिया गया है। और अब उन्हें विधान परिषद का सदस्य भी बनाया गया है।

दानिश की शुरुआती पढ़ाई बलिया से ही हुई। इसके बाद उन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से बी. कॉम की पढ़ाई की। यहीं से पब्लिक ऐडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स की पढ़ाई की। छात्र राजनीति के समय से ही दानिश एबीवीपी के साथ ऐक्टिव बने हुए थे। 2017 में बीजेपी की सरकार बनने पर दानिश को उनकी सक्रियता का इनाम दिया गया। योगी सरकार ने उन्हें 29 अक्टूबर 2018 को उर्दू भाषा आयोग का सदस्य भी मनोनीत किया था। विधानसभा चुनाव के पहले उन्हें भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश महामंत्री भी बनाया गया था।

Ritu Shahu

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago