Categories: featured

बलिया में दलित युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका

भीमपुरा के कसेसर कसौन्डर नहर मार्ग पर बुधवार की सुबह एक दलित युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक के गले में रस्सी के निशान है और पैर की उंगलियों में भी चोट के निशान हैं। पुलिस को मौके से गांव बंधी रस्सी भी बरामद हुई है। इस घटना के बाद से आसपास इलाके के लोग डरे हुए हैं। लोगों में खौफ का माहौल है।

मृतक युवक की पहचान 25 वर्षीय विवेक के रुप में हुई है। वह थाना क्षेत्र के कसेसर हरिजन बस्ती का निवासी बताया जा रहा है। जिसका शव कसेसर कसौन्डर नहर मार्ग पर मिला। परिजनों से बातचीत में पता चला कि युवक घर पर था लेकिन रात में किसी का फोन आने के बाद अचानक वो बाहर निकला। परिजनों ने इसे सामान्य समझा लेकिन 10 बजे तक भी युवक नहीं लौटा तो परिजनों ने उसके मोबाइल पर फोन किया लेकिन युवक के फोन न उठाने पर परिजनों को संदेह हुआ। उन्होंने आसपास तलाश की लेकिन युवका का कुछ पता नहीं चल पाया।

सुबह युवका का शव मिलने की सूचना परिजनों को लगी। सूचना पर पुलिस पहुंची। घटनास्थल पर छानबीन की। इस दौरान युवक के शव के पास झाड़ियों में रस्सी व नहर में उसके चप्पल मिले। परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस भी घटनास्थल पर मिले सबूतों के आधार पर इसे हत्या मान रही है। घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्रधिकारी रसड़ा शिवनारायण वैश मौके पर पहुँचकर मातहतों से जानकारी ली। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

16 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago