ददरी मेले में प्रवेश शुल्क और मीना बाजार में दुकान लगाना होगा मंहगा

बलियाः देश में पशुओं के दूसरे सबसे बड़े मेले ददरी मेला के आयोजन की तैयारियां तेजी पर हैं। नगरपालिका बोर्ड ने इसके लिए करीब डेढ़ करोड़ रुपए का बजट मंजूर किया है। इसी के साथ फैसला लिया गया है कि पिछले साल 2019 में मेले में लगे प्रवेश शुल्क, पशु बिक्री शुल्क और मीना बाजार के लिए आवंटित होने वाले भूखंड़ों की दर में भी 10 प्रतिशित वृद्दि की जाएगी।

शुक्रवार को बोर्ड ने इस संबंध में बैठक रखी। इस दौरान चेयरमैन अजय कुमार ने वर्चुअली बैठक में भाग लेकर 11 प्रस्तावों को पास किया। इसी बैठक में ददरी मेले के लिए 1.30 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया था। जिसे मंजूर किया गया। वहीं नगर के सभी वार्डो में सभासदों के प्रस्ताव पर दस-दस लाख का कार्य कराने का प्रस्ताव पारित किया गया। मेला प्रबंधन की जिम्मेदारी सभासद हरशिंकर राय और संगीता देवी को दी गई।

मेले की अन्य तैयारियों को लेकर अलग अलग वयक्तियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही कमेटियों का गठन भी किया जाएगा। ईओ दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने पूर्व के बैठक में हुए प्रस्तावों पर चर्चा की। अध्यक्ष को अधिकार दिया गया कि वह छोटे और जरूरी कार्यों का निर्णय ले सकते हैं। नगर पालिका परिषद क्षेत्र के विस्तार पर भी चर्चा हुई लेकिन इस प्रस्ताव को अगली बैठक तक के लिए रोक दिया गया। वहीं अब ददरी मेले में मीना बाजार दुकान लगाना मंहगा होगा।

बोर्ड की बैठक में ददरी मेला 2021-22 में प्रवेश टिकट, रजिस्ट्रेश टिकट तहबाजारी स्किट, बैल हटा दुकान, मीना बजार दुकान, दक्षिण मीना बाजार दुकान किराया उत्तर, मीना बाजार बिच की दुकान, किराया दक्षिण मीना बाजार बीच की दुकान किराया और टिकटों में 10 प्रतिशत की वृद्धि की है। उधर, कुछ सभासदों ने आरोप लगाया कि बोर्ड की बैठक बिना अध्यक्ष के हुई है। इसमें नपा प्रशासन ने अपने अनुसार एजेंडों को शामिल और पारित कराया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया विधानसभा सर्वे 2027

2027 का विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहा है और बलिया नगर सीट पर सियासी हलचल…

8 minutes ago

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago