Categories: बलिया

Ballia- BSF जवान की सड़क हादसे में मौत, घर पहुंचा पार्थिव शरीर तो रो पड़ा गांव

बलियाः सड़क हादसे का शिकार बीएसएफ के जवान रामजी यादव का पार्थिव शरीर जैसे ही उनके गृहग्राम पहुंचा, पूरा गांव बिलख पड़ा। हर किसी की आंखों में आंसू थे। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं आस पास के गांवों के लोग शहीद वीर जवान को श्रृद्धा सुमन अर्पित करने आ रहे हैं।

52 वर्ष के रामजी यादव की पार्थिव देह जैसे ही गांव पहुंची, गांव में मातम पसर गया। ताबूत से उनका शव निकाला गया तो वहां मौजूद सभी की आंखों से आंसू झलक उठे। राष्ट्रीय तिरंगा में लिपटे जवान का शव पहुंचने पर अंतिम संस्कार से पूर्व बीएसएफ के जवानों ने अंतिम सलामी दी।

बता दें कि रामजी यादव वर्तमान में बीएसएफ में एएसआइ जीडी के पद पर 39 बटालियन अम्बासा (त्रिपुरा) में तैनात थे। मिली जानकारी के अनुसार रामजी यादव 20 अक्टूबर को सेना के वाहन से अपने अन्य साथियों के साथ अम्बासा कैण्ट से गोविंदपुर चौकी जा रहे थे कि तेज बारिश के चलते बीच रास्ते में ही उनका वाहन अनियन्त्रित होकर पलट गया। वाहन में सवार रामजी यादव एवं वाहन चालक घटना स्थल पर ही शहीद हो गए जब कि उसमें सवार अन्य पांच साथी बाल-बाल बच गए।

रामजी यादव के मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार के लोग का हाल ठीक नहीं है। अन्य लोग शहीद के परिवार को सांत्वना दे रहे हैं। सपा के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव, पूर्व मंत्री नारद राय, सोहांव प्रमुख प्रतिनिधि बंशीधर यादव एवं जिला पंचायत अध्यक्ष आनन्द चौधरी आदि ने घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किये।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago