Categories: Uncategorized

बलिया- कॉल कर एटीएम का पिन पूछा फिर उड़ाया 50 हजार

साइबर क्राइम की घटना जिले में बढती ही जा रही है । नया मामला शनिवार को ग्राम सभा निवासी राधा मोहन पांडेय के साथ हुआ है । किसी ने उनकी पुत्रवधू वर्षा के मोबाइल पर कॉल कर एटीएम का कोड मांगा। इसके बाद उसके खाते से 50 हजार रुपया निकाल लिया।

बताया जाता है कि दयाछपरा निवासी वर्षा पत्नी डब्बी पांडेय के मोबाइल पर फोन आया कि आपका एसबीआई का खाता एवं एटीएम बंद हो गया है।

अगर आप चालू कराना चाहती हैं तो एटीएम का पिन नंबर दें। इसके बाद वर्षा ने अपने एटीएम का पिन नंबर बता दी। उसके बाद हैकर पूछा कि कोई गारंटर है तो उनका भी एटीएम नंबर बता दें। उसने अपने ससुर के एटीएम का पिन नंबर बता दिया।

अभी उससे बात कर ही रही थी कि उसके पति ने मोबाइल छीन लिया और बैंक में सूचना देने की कोशिश की। तब तक राधा मोहन पांडेय के मोबाइल पर मैसेज आया कि आपके खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिया गया है। मेसेज आते ही राधामोहन पांडेय के पैरों तले जमीन खिसक गई।

जबकि वर्षा के अकाउंट में मेसेज अलर्ट न होने के कारण मेसेज नहीं आया और रविवार होने के चलते बैंक से संपर्क नहीं हो पाया।

इसके बाद राधामोहन पांडेय ने बैंक के हेड ऑफिस मुंबई फोन करके दोनों खातों के संचालन पर रोक लगवाया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago