बलिया से सोनभद्र जा रहे दरोगा पर जानलेवा हमला, गंभीर रूप से घायल

सोनभद्र में तैनात  बलिया से कार से अपनी मां को लेकर सोनभद्र जा रहे दरोगा सत्येंद्र विक्रम सिंह के साथ शनिवार की देर रात बनारस के उगापुर गांव के समीप बाइक सवार नशे में धुत मनबढ़ों ने कार से टक्कर लगने की बात कहते हुए कहासुनी की। दरोगा पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।

आरोप है कि मनबढ़ों ने इस दौरान तमंचे से फायरिंग भी की। मामले को लेकर चौबेपुर थाने में चार नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्रयास, बलवा सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। चौबेपुर पुलिस मामले के दो नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके अन्य साथियों की खोजबीन कर रही है।

दरोगा सत्येंद्र विक्रम सिंह एक वर्ष पहले चौबेपुर थाने में तैनात थे। उन्होंने बताया कि वो बलिया से कार से अपनी मां को लेकर सोनभद्र जा रहे थे। रात एक बजे के लगभग उन्होंने उगापुर के समीप एक चाय की दुकान पर कार रोकी।

इसी दौरान शराब के नशे में धुत बाइक सवार तीन युवक आए और कार से टकरा गए। इसी बात को लेकर नशे में धुत तीनों युवकों ने कहासुनी शुरू कर दी और फिर हाथापाई पर उतर आए।

दरोगा ने बताया कि तीनों के कॉल करने पर मौके पर कुछ और लोग आ गए। सभी ने उन्हें जमकर पीटा और फिर भाग निकले। घायल दरोगा ने चिरईगांव स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराया और फिर चौबेपुर थाने में तहरीर दी।

इस संबंध में थानाध्यक्ष चौबेपुर ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापामारी की जा रही है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago