Categories: बलिया

बलिया से सटे दरामपुर मुबारकपुर गांव में कच्चे तेल मिलने के संकेत, टीम ने शुरू किया सर्वे

बलिया से बड़ी खबर सामने आ रही है। शहर से सटे दरामपुर, मुबारकपुर गांव में कच्चे तेल मिलने के संकेत हैं। जिसके बाद ओएनजीसी की टीम ने जांच करनी शुरु कर दी है।

2 साल पहले भी जिले में कच्चे तेल के अकूत भंडार होने के संकेत मिले थे, उस वक्त भी ऑयल एंड नैचुरल गैस कारपोरेशन लिमिटेड (ओएनजीसी) ने अमेरिका की सैसमिक मशीन की मदद से तकनीकी सर्वे रिपोर्ट तैयार की थी। इसमें शहर से सटे हैबतपुर गांव में जमीन के नीचे भारी मात्रा में कच्चा तेल (क्रूड आयल) मौजूद होने के संकेत मिले थे बहुत जल्द यहां पर भौगोलिक परीक्षण शुरू होने की बात भी शुरू हुई थी।

इसके लिए ओएनजीसी ने अलग टीम भी गठित करने की प्रक्रिया शुरू की थी, लेकिन 2 साल में कोई काम शुरू नहीं किया गया। अब दोबारा क्रूड ऑइल मिलने की बात कही जा रही है। सैसमिक सर्वे करने वाली कम्पनी के प्रभारी राहुल चावला ने बताया कि सर्वे से जमीन के अंदर तेल मिलने की पुष्टि नहीं होती।

हमारी कंपनी ओएनजीसी द्वारा बताए गए डाटा को इकट्ठा कर सौंप देती हैं। भूगर्भ वैज्ञानिक उसकी जांच करते हैं। हमारी टीम अभी आ रही है। आगे जो आदेश होगा, उस पर काम किया जाएगा। इस बार शहर से सटे दरामपुर, मुबारकपुर गांव के समीप सर्वे करने वाली टीम व मजदूर डेरा डाल चुके हैं। कम्पनी आधुनिक मशीनों का पूरा सिस्टम लगा रही है।

जमीन में ड्रील मशीन से सैकड़ों फिट खुदाई कर उसमें विस्फोट किया जाता है। उससे उठने वाली तरंगों का आधुनिक मशीन से सर्वे कर डाटा इकठ्ठा होता है। अल्फा जिओ कम्पनी को ठेका मिला है। एक साथ कम्पनी सैकड़ों स्थान पर खुदाई करेंगी। इनकी मॉनिटरिंग ओएनजीसी के आला अधिकारी करेंगे।

पूर्व में करीब 2020 के आसपास ओएनजीसी ने गंगा, तमसा के तटवर्ती क्षेत्र में सर्वे किया था। जमीन के अंदर विस्फोट कर उठने वाली तरंगों की इकट्ठ किया था। अब उसके आगे का सर्वे होने की बात कही जा रही है। फेफना थाना क्षेत्र के दरामपुर, मुबारकपुर व सागरपाली में ट्रकों से मजदूरों व भूमि ड्रि्ल में प्रयोग होने वाले मशीनों के साथ कैंप किया है। इंजन व बल्ली व पाइप को दुरुस्त कर रहे हैं। मजदूर कुछ पूछने पर तेल खोजने के लिए जमीन खुदाई की बात कह रहे हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago