राजेश सिंह दयाल फाउंडेशन के स्वास्थ शिविर में उमड़ी भीड़, 4500 मरीज़ों का हुआ मुफ़्त इलाज

देवरिया में राजेश सिंह दयाल फाउंडेशन के चेयरमैन राजेश सिंह दयाल द्वारा देवरिया जिले के भाटपार रानी क्षेत्र में सेंट जोसेफ स्कूल में लगाये गये दो दिवसीय मुफ़्त स्वास्थ शिविर का आज समापन हुआ जिसमें लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बता दें कि 4500 से अधिक मरीज़ों को मुफ़्त उपचार एवं औषधि का यहाँ लाभ प्राप्त हुआ। पिछले कई महीने से अलग अलग विधानसभाओं में लगाएं जा रहे कैंप में लागतार भीड़ उमड़ रही है।

रविवार को नवरात्रि का पहला दिन होने के बावजूद प्रातः 7 बजे से ही मरीज़ों की लंबी क़तारें पंजीकरण काउंटर पे लगी हुई थी। छेत्र के हर वर्ग – वर्ण के लोग इस शिविर में सुविधा प्राप्त करते हुए दिखे । प्रेस से बातचीत के दौरान श्री राजेश सिंह दयाल ने बताया की इस कैम्प में 2500 से अधिक लोगों का ब्लड टेस्ट एवं रिपोर्ट उसी समय उपलब्ध कराई गई । छेत्र में डेंगू एवं टाइफाइड के फैलाव के बीच इस कैम्प ने लोगों को काफ़ी राहत दी।

उन्होंने बताया कि बहुत से मरीज़ों को एम्बुलेंस सुविधा मुहैया कराई गई जिनमे से बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर थी, स्थिति को देखते हुए कुछ ही मिनटों में डॉ देबब्रत मिश्रा सीनियर फिजिशियन ने उपचार करते हुए मरीज़ को दवा मुहैया कराई।  दिन ख़त्म होते होते सभी 4500 मरीज़ों की जाँच, उपचार एवं औषधि उपलब्ध करा दी गई ।

श्री राजेश सिंह दयाल ने जानकारी दी की 16 अक्तूबर को शहीद कैप्टन डॉ. अंशुमान सिंह की स्मृति में बरडीहा दलपत, ज़िला देवरिया में मुफ़्त स्वास्थ कैम्प लगाया जाएगा एवं उसके पश्चात् 4 एवं 5 नवंबर को बाँसडीह बलिया में इस शिविर का आयोजन होगा ।

स्वास्थ शिविर पर रिपोर्ट का पूरा वीडियो यहाँ देखें : 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago