बलिया के चितबड़ागांव में करंट की चपेट में आने से एक व्यस्क की मौत हो गई। इस घटना से बाद से मृतक के परिवार में मातम पसर गया।
जानकारी के मुताबिक घटना ग्राम पंचायत रामपुर चीट की है। जहां रहने वाले 50 वर्षीय रमाशंकर गुप्ता अपने 13 वर्षीय बेटे अक्षय के साथ सब्जी के खेत की सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान वो करेंट की चपेट में आ गए। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि रमाशंकर की पत्नी भी उनके साथ खेत गई थी, लेकिन कुछ समय बाद वो वापस आ गई। सब्जी के खेत को पशुओं से बचाने के लिए रमाशंकर ने चारों तरफ पतले तार लगा रखे थे। उनके खेत के पास से ही 11,000 वोल्टेज की लाइन का पोल स्थित है। इसी से ही करंट उतरने की आशंका है।
इसके लेकर चितबड़ागांव पावर हाउस पर तैनात जे. ई. विपिन सिंह ने बताया कि जांच में पाया गया कि विद्युत पोल से कटिया मारों ने अपनी खेत की सिंचाई के लिए केबल फेंक रखा था। जिन में एक तार टूट कर रमाशंकर गुप्ता के खेत के बाढ़ पर गिर गया था जिस खेत के बाढ़ (सुतिया तार) में करंट आ गया था जिससे यह हादसा हो गया। रमाशंकर गुप्ता अपने पीछे अपनी पत्नी मंजू देवी (48 वर्ष), पुत्र आनंद गुप्ता (13 वर्ष), पुत्री खुशी गुप्ता 15 (वर्ष) छोड़ गए।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…