एसएससी की ऑनलाइन परीक्षा में साल्वर बैठाने के मामले में लखनऊ की एसटीएफ टीम मधुबन थाना क्षेत्र से दो लोगों को उठा ले गई। स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी बुधवार को तब हुई जब परिवार के लोगों ने शिकायत की।
बलिया के सिकंदरपुर और गोरखपुर से भी एक-एक युवक को उठाने की चर्चा है। लखनऊ एसटीएफ की टीम ने विजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार रात 12 बजे छापा मारा और मधुबन थाना क्षेत्र के जवाहिरपुर गांव से अभय यादव और दुबारी गांव से अभय मौर्य को दबोच लिया।
इसके बाद स्थानीय पुलिस को बिना बताए लखनऊ रवाना हो गई। अभय यादव स्नातक की पढ़ाई करने के बाद से घर पर रहता था लेकिन उसका लखनऊ और वाराणसी आना-जाना लगा रहता था।
वहीं अभय मौर्य लखनऊ में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। इन दिनों वह लखनऊ से घर आया था। पुलिस की मानें तो अभय यादव धंधेबाजों से रुपयों के लेनदेन में संलिप्त था। वह परीक्षा में भी बैठा था।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…