मनियर- नाले में युवक का शव मिलने से हड़कंप

(बलिया)- मनियर थाना क्षेत्र के गौरा बगहीं मौजे में शनिवार को एक युवक का शव मिलने से हडकम मच गया ।शव की पहचान गौरी शाहपुर खडसरी के मठिया निवासी शैलेंद्र राजभर 28 वर्ष के रूप में हुई। अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा । वही थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर मौर्य ने बताया कि मृतक मिर्गी का रोगी था।

खबर के मुताबिक गौरी शाहपुर खंडेश्वरी के मठिया थाना मनियर निवासी मृतक की पत्नी सरली देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उनका पति शुक्रवार की सुबह छह बजे घर से निकला था। लेकिन शाम तक नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू कराई गई। लेकिन उसका पता नहीं चला। शनिवार को सुबह दस बजे उसके पति का शव गौरा बगही स्थित नाले में पड़ा मिला। तहरीर में मृतका की पत्नी ने यह भी बताया है कि उसका पति मिर्गी का रोगी था। उधर, ग्रामीणों में चर्चा रही कि मृतक शुक्रवार को सुबह परिवार से विवाद कर घर से बाहर निकला और शाम तक घर वापस नही लौटा। शनिवार को करीब दस बजे किसी ने शव एक सूखे कुएं में देखा तो खबर परिजनों को दी। चर्चा है कि परिवार वाले शव की अंत्येष्टि करने की तैयारी कर रहे थे कि किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।
बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

4 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago