दुबहर- लाइन तोड़ कर राशन लेने पर दो पक्षों में मारपीट, लोगों ने लगाया जाम

बलिया- दुबहर क्षेत्र के सवरुबांध गांव में रविवार को कतार से हटकर राशन लेने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इससे आक्रोशित संवरू बांध हरिजन बस्ती के ग्रामीणों ने एनएच- 31 पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची दुबहर पुलिस ने जाम को हटवाया। आधे घंटे तक जाम लगने के कारण आने जाने वाले यात्रियों को काफी फजीहत का सामना करना पड़ा।

संवरूबांध गांव के राशन दुकानदार लल्लन प्रसाद की मौत कुछ माह पहले हो गई थी। जिसके चलते संवरूबांध के राशन की दुकान को एसडीएम बलिया द्वारा जमुआ के दुकानदार जनार्दन सिंह की कोटे की दुकान से संबद्ध कर दिया गया है।

संबद्ध दुकानदार की ओर से महीने के निर्धारित तिथि को संवरूबांध बाजार में राशन का वितरण किया जाता है। रविवार को संबद्ध कोटेदार जनार्दन सिंह राशन का वितरण करने वाले थे। इसको लेकर सुबह से ही राशन लेने के लिए उपभोक्ताओं की कतार लगी थी। आरोप है कि राशन वितरण के दौरान कतिपय युवकों ने कतार से हटकर सबसे पहले जाकर राशन लेने का प्रयास किया।

जिसका विरोध पहले से लाइन में लगे युवकों और महिलाओं ने किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी और मारपीट हो गई, हालांकि अन्य ग्रामीणों ने बीचबचाव कर मामले को शांत करा दिया।

इससे गुस्साए संवरू बांध हरिजन बस्ती के सैकड़ों की संख्या में पुरुष और महिलाएं एनएच – 31 पर पहुंचकर जाम लगा दिया। गांव के ही किसी ने इसकी सूचना 100 नंबर पुलिस को दी।

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दुबहर थानाध्यक्ष ने जाम कर रहे ग्रामीणों को वहां से खदेड़ा और यातायात व्यवस्था चालू करवाया। ग्रामीणों का कहना है कि राशन वितरण के समय कुछ दबंग किस्म के लोग बिना लाइन में लगे ही राशन लेने का प्रयास करते हैं। इससे हमेशा तू-तू मैं-मैं की स्थिति बनी रहती है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago