Categories: बलिया

बलियाः खुद को रेलवे का अधिकारी बता कर स्टेशन से पार किया लाखों का माल

बैरिया के दलछपरा हाल्ट रेलवे स्टेशन से कुछ बदमाश खुद को रेलवे का अधिकारी बता कर लाखों का सामान उठा कर ले गए। बदमाश लाखों की कीमत के पुराने ईंट और टीन शेड अपने साथ ले गए। ग्रामीणों ने विरोध किया तो संबंधित लोग वहां से निकल गए। हालांकि इस बारे में आरपीएफ को कोई जानकारी नहीं है।
बता दें कि दलछपरा हाल्ट रेलवे स्टेशन पर आंदोलित ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र के श्रीनगर, दलछपरा, हनुमानगंज, दुर्जनपुर, नरायनगढ़, दुर्जनपुर, मूनछपरा, लक्ष्मीपुर आदि गांव के 500 यात्री जिला मुख्यालय तक हर रोज यात्रा करते हैं। लेकिन प्लेटफार्म पर कोई सुविधा न होने से यात्री परेशान होते हैंं। इसी को ध्यान में रखते हुए छपरा-बलिया रेलखंड पर रेलवे लाइन के दोहरीकरण के क्रम में नए प्लेटफार्म और नई बुकिंग खिड़की का निर्माण दलछपरा रेलवे स्टेशन पर रेलवे द्वारा कराया गया है। इसके पास में ही पुरानी बुकिंग खिड़की, स्टेशन भवन व प्लेटफार्म पर तीन शेड लगा हुआ था। इसी सामान पर बदमाशों की नजर थी।
तीन दिन पूर्व पुराने बुकिंग खिड़की व स्टेशन भवन को गिराकर 12 ट्रैक्टर ट्राली ईंट उठा ले गए। यहां तक कि स्टेशन पर यात्रियों के लिए लगाया गया टीन शेड भी नहीं छोड़ा। दूसरे दिन गांव के अमरजीत गुप्त, धनलाल यादव, शैलेश वर्मा, नीलेश गुप्ता सहित ग्रामीों ने ट्रैक्टर पर सामान ले जाने से रोका तो संबंधित लोगों ने खुद को रेलवे का अधिकारी बताया। इस पर ग्रामीण नाराज हुए, उन्होंने कहा कि बिना आईडी और अधिकारी पत्र दिखाए स्टेशन से कुछ नहीं ले जाने देंगे।
ग्रामीणों ने रेलवे के अभियंताओं पर साठगांठ का आरोप लगाते हुए रेलवे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रेल अधिकारियों से इसकी जांच कराने की मांग की। इस आरपीएफ बलिया के प्रभारी उप निरीक्षक शत्रुघ्न प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि प्रकरण के विषय में मुझे कोई जानकारी नहीं है। ग्रामीणों की तरफ से अगर शिकायत प्राप्त होती है तो प्रकरण की जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago