बलिया की वक्फ संपत्तियों की जांच के घेरे में 940 राजस्व गांव आएंगे। इसके लिए जिलाधिकारी ने 6 एसडीएम को काम सौंपा है जो कि राजस्व गांवों जाकर अभिलेखों की जांच और मिलान का काम करेंगे। बता दें कि इस दौरान राजस्व गांवों के रिकार्ड भी खंगाल कर मौके पर सर्वे किया जाएगा।
शासन की तरफ से जारी आदेश के बाद जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने छह तहसीलों के एसडीएम को वक्फ के संपत्तियों का ब्यौरा जुटाने और उनकी स्थिति का आकलन सर्वे और परीक्षण से सुनिश्चित कर इसे राजस्व रिकार्ड में सुव्यवस्थित तरीके से दर्ज कराने का निर्देश दिया है। हालांकि जिले में अभी तक 991 वक्फ की संपत्तियां पंजीकृत है लेकिन इसके अलावा कई गांवों में वक्फ संपत्तियों को लेकर स्पष्ट स्थिति नहीं है। जिसको लेकर टीम विभिन्न गांवों में जाकर सर्वे कार्य करेगी। सर्वे करीब 1 माह में पूरा हो जाएगा।
बता दें कि 1989 के शासनादेश को आधार बनाकर बड़ी संख्या में खाली पड़ी जमीनों का प्रबंधन और स्वरूप बदले जाने की शिकायतें भी सामने आई थीं। बताया जा रहा है कि टीम के द्वारा सामान्य संपत्ति (बंजर भूमि, ऊसर, भीटा आदि) के दर्ज किए जाने की प्रक्रिया का पालन न करके सीधे राजस्व अभिलेखों में दर्ज कराई गई वक्फ संपत्तियों की जांच की जाएगी।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी दिव्य दुर्गेश सिन्हा ने बताया कि वक्फ संपत्तियों के सर्वे के बारे में शासन से मिले निर्देश पर डीएम की तरफ से सभी एसडीएम को परीक्षण का निर्देश दिया गया है। इस दौरान राजस्व अभिलेखों के आधार पर चिह्नित संपत्तियों का मौके पर ही सीमांकन भी होगा। यह सर्वे और परीक्षण अभियान एक माह में पूरा होगा।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…