बलिया के तथाकथित पत्रकार पर छेड़खानी का आरोप, पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज

बलियाः बलिया में एक शिक्षक एवं तथाकथित पत्रकार ने अपने पेशे को शर्मशार किया है। आरोपी के द्वारा अपनी ही छात्रा से शारीरिक शोषण का प्रयास किया गया है। आरोपी का नाम रवि कुमार आर्य है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह जगह दबिश दे रही है। आरोपी पर एक लड़की के साथ शारीरिक शोषण के प्रयास और धमकाने के आरोप हैं। रवि कुमार आर्य के खिलाफ रसड़ा कोतवाली में भारतीय दंड संहिता की धारा 354, 504, 406, 7 और 8 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही रवि फरार है।

बता दें कि रवि के खिलाफ एक व्यक्ति ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। व्यक्ति ने बताया कि मेरी 17 वर्षीय भतीजी जो कि एक विद्यालय में पढ़ती थी, उसी विद्यालय में अध्यापन का कार्य कर रहे नगर के ही कथित पत्रकार रवि कुमार आर्य पुत्र प्रदीप आर्य ने मेरी बेटी का बाथरूम के समय का वीडियो बना लिया।

उसी वीडियो क्लिप के माध्यम से वह उसने छात्रा के साथ शारीरिक शोषण का प्रयास किया। उसने धमका कर उससे पैसे व लाखों का गहने भी ले लिए। बावजूद इसके उसकी डिमांड बढ़ती गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि इसके कारण मेरी पुत्री का मानसिक संतुलन खराब हो गया। छात्रा ने कई बार आत्महत्या करने प्रयास किया। घर वालों ने थाने पर शिकायती पत्र देकर मुकदमा लिखाने का प्रयास किया लेकिन नतीजा कुछ नहीं रहा।

आरोपी के द्वारा यूट्यूब चैनल के माध्यम से पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाया गया। बाद में पीड़ित परिवार महिला आयोग के पास पहुंचा और पूरे मामले में न्याय की मांग की। आयोग के हस्तक्षेप के बाद आरोपी पर 8 सितंबर को मुकदमा दर्ज हुआ। जिस दिन थाने पर मुकदमा लिखा जा रहा था उस दिन रवि कुमार आर्य छूटभैये पत्रकारों के साथ थाने पर मौजूद था लेकिन पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी नहीं की और उसे जाने का मौका दे दिया।

इसके पहले भी रवि कुमार एक घर में किरायेदार के रुप में रहता था और वह मकानमालिक की बेटी जिससे वो राखी बंधवाता था, उसके लेकर फरार हो गया था। अब रवि कुमार आर्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago