Categories: बैरिया

बलिया- बैरिया इलाके में बीयर पीने के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या !

बलिया डेस्क :  बलिया के बैरिया में चौकी चांददियर अंतर्गत सरकारी बीयर की दुकान पर गुरुवार की शाम एक शख्स की हत्या का मामला सामने आया है। खबर सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक एक साथ बैठकर बीयर पीने के दौरान ये हत्या हुई है। घटना की सूचना पर बैरिया पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।  वहीँ शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  हत्या में शामिल लोगों की तलाश जारी है।

बता दें की बैरिया थाना क्षेत्र के चौकी चांददियर इलाके में जयप्रकाश सेतु के पहले सरकारी बीयर की दुकान संचालित है। जहां तीन लोग एक साथ बैठकर बीयर पी रहे थे। पीने के दौरान हुई नोक झोक व गरमा गरमी बहस में एक युवक ने तमंचा निकाल कर दूसरे युवक पर फायर कर दिया। जिससे छपरा जनपद अंतर्गत एकमा निवासी सोनू सिंह 25 वर्ष पुत्र मनोज सिंह की मौत हो गई।

घटना के बाद वहां सन्नाटा छा गया। घटना की सूचना पर एसएचओ संजय त्रिपाठी चौकी इंचार्ज चांददियर सूरज सिंह मौके पर पहुंच गए। शव को कब्जे में ले लिया। घटना का कारण क्या है। इसकी जांच पड़ताल पुलिस ने शुरू कर दी है।मौके पर क्षेत्राधिकारी बैरिया आरके त्रिपाठी ने पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया है। एसएचओ ने बताया कि हत्या कैसे और क्यो हुई कारण क्या है यह जांच पड़ताल का विषय है। फिलहाल मृतक के घर वालों से संपर्क किया जा रहा है और आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस लगी हुई है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago