Categories: बलिया

बलिया की फेफना पुलिस ने 3 गौ तस्करों को किया गिरफ्तार

बलिया के फेफना स्थानीय पुलिस ने तीन गौ तस्कर को पिकअप के साथ सागरपाली थम्हनपुरा मार्ग पर बघेजी गांव के समीप से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में पाबंद कर चालान न्यायालय कर दिया। जानकारी के अनुसार ने गुरुवार को थाना फेफना पुलिस टीम द्वारा तीन गौ तस्कर को पिकअप समेत गिरफ्तार किया गया है।

इस संबंध में थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मुखबिर खास की सूचना पर सुबह के समय ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे के समीप पिकअप से बघेजी गांव सामने पिकअप से लदे गोवंश पशुओ को लेकर जा रहे थे। पुलिस को देख पिकअप के चालक व उनका सहयोगी व्यक्ति पिकअप छोड़कर भागने लगे। तभी, भाग रहे तीनों व्यक्तियो को पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया।

इसमें मुबारकपुर, आजमगढ़ निवासी बदरे आलम उर्फ राजा(21), हलधरपुर, मऊ निवासी प्रियांशु उर्फ राज रावत(18) व इच्छा चौबे के पूरा नरही निवासी मोहित साहनी को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से पिकअप (UP54AT2453) व 03 गोवंश को बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ़ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही हेतु चालान न्यायालय कर दिया गया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago