बलिया- गौ तस्करी के आरोप में संजय यादव, प्रमोद सहीत 6 गिरफ्तार

बलिया
हल्दी थाना क्षेत्र के गायघाट डाकबंगला के समीप गुरुवार की सुबह पुलिस ने दो पिकअप पर लदे आठ गाय व सात बछड़े को बरामद करने के साथ ही छ: तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की माने तो सभी मवेशियों को बिहार ले जाने में फिराक में थे। तस्करों को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि उन्हें गुरूवार की सूबह मुखबीर से सूचना मिली कि दो पिकअप पर गाय लद कर तस्कर बिहार जा रहे है। खबर मिलते ही हरकत में आये उपनिरीक्षक सोनू कुमार व उपनिरीक्षक धीरेन्द्र बहादुर सिंह अपने हमराहियों के साथ गायघाट डाकबंगला के समीप घेरा बंदी करके वाहन चेकिंग करने लगे।

उसी समय दो पिकअप एक साथ आती दिखाई दी तो पुलिस ने उन्हें रोका। पिकअप से त्रिपाल हटाकर देखा तो अन्दर गाय व बछड़े ठूंस-ठूंस कर लादे गए थे। पुलिस ने सबको थाने लाई।

जिसमें बांसडीह थाना क्षेत्र के सारनपुर निवासी प्रमोद यादव, राजा गांव खरौनी के देवानन्द यादव, गड़वार थाना क्षेत्र के नकहरा निवासी भंडारी चौहान व रतसड़ कला के संजय यादव, खेजुरी थाना क्षेत्र के पटपर निवासी छांगुर यादव व चवरी निवासी शिवनारायण यादव थे। सभी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

3 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago